फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीएम के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 22 कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह की माताजी की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर निवाईच गांव स्थित फार्म हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों और विधायकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित वक्ताओं ने दिवंगत के सादगीपूर्ण, धार्मिक और सेवा भाव से परिपूर्ण जीवन की सराहना की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह, नेपाल के राजदूत व प्रधान संघ के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समापन श्रद्धांजलि एवं ब्रह्मभोज के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें