फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों में आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी/खप्टिहा कलां। थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में दो सब्जी की दुकानों में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की रात आग लग गई। दुकान में रखी सब्जी और रुपये जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

प्रेमनगर में इब्राहीम और फहीम की सब्जी की दुकानें हैं। रात को इनमें आग लग गई। पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी दी। सब्जी दुकानदारों और पुलिस ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब तीन घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार डालकर आग बुझाने में मदद की।
इब्राहीम व फहीम ने आशंका जताई कि दुकान के पास ही शराब ठेका है। किसी पियक्कड़ ने बीड़ी-सिगरेट पीकर कूड़े के ढेर में डाल दी होगी। उसी आग ने उनकी दुकानों को जला दिया।
विज्ञापन

इब्राहीम की दुकान में रखे पांच हजार रुपये और सब्जी जल गई। फहीम के दुकान में रखे साढ़े 6 हजार रुपये समेत सारी सब्जी जल गई। ज्यादातर आलू-प्याज जला। लेखपाल श्रीपाल ने मौका मुआयना किया है।
उधर, प्रबंधक मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश सिंह पटेल, दीपू सोनी, भूरेलाल फौजी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, सत्येंद्र प्रताप सिंह ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुहैया कराने की मांग की। थानाध्यक्ष तिंदवारी प्रदीप यादव ने बताया कि सब्जी दुकानदारों ने लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें