फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी कैंपस के आवास में आग से हड़कंप

Sat, 23 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भूसे में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कमिश्नरी कार्यालय परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्यालय कर्मचारियों व दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, आतिशबाजी से लकड़ी दुकान में आग लग गई। यहां लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। एक अन्य घटना में गिरवां क्षेत्र के गढ़ी चांदपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में घर-गृहस्थी खाक हो गई।
विज्ञापन


कमिश्नर कार्यालय परिसर में अमर बहादुर का सरकारी आवास है। वह संयुक्त निदेशक (कृषि) कार्यालय में तैनात है। शनिवार को दोपहर बिजली शार्ट सर्किट से छत में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। पास में रखे कंडे और लकड़ी भी जलने लगी। तेज हवाओं से आग बढ़ने और धूएं के गुबार से कमिश्नरी में अफरा-तफरी मच गई। चंद कदम पर स्थित कमिश्नर दफ्तर के कर्मचारियों ने एहतियात बरतते हुए अभिलेखों को सुरक्षित किया। कार्यालय के सभी दरवाजे बंद कर दिए और आग बुझाने में जुट गए।

कुछ ही देर में आई फायर ब्रिगेड ने आग काबू की। उधर, शुक्रवार की रात अतर्रा चुंगी के पास राजकुमार की लकड़ी दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि बगल स्थित मैरिज पैलेस में शादी थी। आतिशबाजी से आग लगी। लगभग एक लाख रुपये का फर्नीचर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

बड़ोखर बुजुर्ग प्रतिनिधि के मुताबिक गिरवां थाना क्षेत्र के गढ़ी चांदपुर गांव में रामस्वरूप पटेरिया के घर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 40 कुंतल गेहूं, 4 कुंतल सरसों, 12 बोरा चावल व 3 कुंतल जौ समेत राशन व घर-गृहस्थी का सामान खाक हो गया। पूर्व प्रधान अंबिका प्रसाद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण ने आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड पहुंची।


आग से आधा दर्जन मकान राख
बबेरू। कमासिन क्षेत्र के चकरेही गांव में आग लगने से आधा दर्जन घर और गृहस्थी व अनाज स्वाहा हो गया। रामलाल के डेरा निवासी रामलाल यादव के खपरैल में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। तेज हवाओं की वजह से आग ने रामकृपाल, राजाभइया, बड़ेराम, छोटेराम व सुशील के मकानों को भी चपेट में ले लिया। पीड़ितों व ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड ने तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के मुताबिक 40 हजार रुपये नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। आम और महुवा के कीमती पेड़ भी जल गए। उधर, उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें