फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में लगी आग, आठ किसानों की 50 बीघा धान की फसल नष्ट

Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा तहसील के गोखिया गांव में आग लगने से आठ किसानों की करीब 50 बीघे धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने अराजक तत्व पर जानबूझकर आग लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

गोखिया गांव के अंश ऊसर पुरवा में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे किसानों के खेत में कटाई के बाद रखी धान की फसल में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और अन्य खेतों की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से रामशरण की ग्यारह बीघे, महेश प्रसाद की आठ बीघे, हरीबाबू की साढ़े छह बीघे, रामेश्वर की छह बीघे, ओमप्रकाश की तीन बीघे, राजभईया की साढ़े छह बीघे, बिरजा की तीन बीघे और रामेश्वर की तीन बीघे की कटी हुई धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों के नुकसान का आंकलन किया है। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों द्वारा आग की घटना घटित करने की बात कही है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के साथ अराजक तत्वों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें