बांदा। परिवहन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर में ई-रिक्शा की चेकिंग अभियान चलाया। 62 ई-रिक्शा रोककर चेक किए गए। फिटनेस और बीमा न होने पर 22 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। सभी ई-रिक्शा मंडी समिति चौकी में खड़े कराए गए हैं।
संभागीय परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर ने बताया कि बिना कागजात दुरुस्त किए और फिटनेस न होने पर ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। यातायात प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट के चौपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर 129 चालान किए गए।