फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मालगाड़ी में कोयले की लदी बोगी में लगी आग, दो घंटे में बुझाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अतर्रा रेलवे स्टेशन में बांदा से सतना जा रही मालगाड़ी संख्या एनटीपीबी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे यात्रियों ने बोगी नंबर 18236 से धुंआ निकलता देखा। उन्होंने ट्रेन के गार्ड एसके भारतीय को जानकारी दी। मालगाड़ी के गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक को बताया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने फायर ब्रिगेड काे बुलाया। फायर स्टेशन अतर्रा के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में फायरमैन रमेश प्रसाद, अजयवीर और सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद ही मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए भय और तनाव का माहौल रहा। आग पर नियंत्रण के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें