बांदा। तहसील परिसर के पास ओवर ब्रिज के नीचे रेडीमेड कपड़े की गुमटी में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे करीब दो लाख कीमत की कपड़ा सामग्री जलकर राख हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा गली नंबर तीन निवासी शेख हनीफ मंसूरी ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे वह गुमटी बंद करके घर आ गया था। देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। (संवाद)