फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अस्पताल के जेनरेटर में लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला महिला अस्पताल की बिजली सप्लाई के लिए लगे 50 हार्स पावर के जेनरेटर में अचानक हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जेनरेटर को चपेट में ले लिया। आपरेटर द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, हालांकि बाद में दमकल के मौके पर पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की लगभग एक घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बिजली गुल होने पर परिसर में स्थित 50 हार्स पावर के जेनरेटर को आपरेटर मोहम्मद शफीक ने चालू किया। जेनरेटर के चालू होने के साथ ही उसमें अचानक शार्ट सर्किट होने से देखते ही देखते आग लग गई। आपरेटर ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और बढ़ गई। आग बढ़ने पर अस्पताल कर्मियों ने जेनरेटर रूम के बगल से रूम में रखे डीजल की केन को बाहर निकाला। इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर कुछ देर बाद दमकल की गाड़ीआई और आग पर काबू किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। जिला महिला अस्पताल की बिजली भी तकरीबन एक घंटा बाधित रही। उधर, ओटी में ऑपरेशन के दौरान इनवर्टर द्वारा बिजली सप्लाई मिलने पर एक भी आपरेशन प्रभावित नहीं हुआ।
जिला महिला अस्पताल परिसर में 50 हार्स पावर का जेनरेटर लगा हुआ है। अचानक उसमें शार्ट सर्किट होने से हादसा हुआ है। उनकी तरफ से शासन से 125 केवीए के नए जेनरेटर की डिमांड की जा चुकी है। अभी तक शासन से नया जेनरेटर नहीं मिला है। जिला महिला अस्पताल की तकरीबन 45 मिनट बिजली बाधित रही। इस दौरान इनवर्टर से बिजली सप्लाई होने पर ओटी में एक भी आपरेशन प्रभावित नहीं हुए। -डॉ. सुनीता सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें