फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर लगी आग, तीन भैंसें जिंदा जलीं

विज्ञापन
आग से घर का जला सामान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। हाईटेंशन लाइन टूटकर आ गिरने से नीचे बंधी दो भैंसों की मौत हो गई और एक पड़िया झुलस गई। मृतक भैंसों की कीमत लगभग एक लाख बताई गई है। दूसरी घटना में रिहायशी घर में आग लगने से भैंस जल मरी और बाइक व गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा रोड पर बहादुर पुरवा के पास रामखिलावन पुत्र कलुवा मकान से कुछ दूर अपनी भैंसें बांधे था। ऊपर से 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन निकली थी। सोमवार को सुबह अचानक स्पार्किंग होने से तार नीचे आ गिरा। नीचे बंधी दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पशु पालक रामखिलावन ने एसडीएम को अर्जी देकर मुआवजे की मांग की। कहा कि तारों की नीचे बिजली विभाग ने कोई सपोर्टिंग वायर नहीं लगाया था। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच कराई है।
दूसरी घटना अतर्रा ग्रामीण के मजरा गर्गन पुरवा की है। यहां राजाराम पुत्र चुनुबाद किराए के मकान में रहता है। पेशे से मजदूर है। रविवार की देर रात उसके घर में आग लग गई। घर में बंधी कीमती भैंस जिंदा जल मरी। बाइक, दो क्विंटल भूसा, फर्नीचर आदि भी नहीं बचा।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काफी देर बाद काबू पाया। लेखपाल रामबरन के मुताबिक लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, खुरहंड क्षेत्र के नाई गांव में अब्दुल रहीम पुत्र बाबादीन के पशुबाड़े में आग लग गई। भूसा और अन्य सामान राख हो गया। लेखपाल सुरेश जैन ने मौका मुआयना कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें