फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची चित्रकूटधाम मंडल की टीम

विज्ञापन
राज्य वालीवाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वालीबाल मुकाबले में सोमवार को तीसरे दिन मेजबान चित्रकूटधाम मंडल सहित बस्ती, अयोध्या और गोरखपुर मंडलों की टीमों ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिए। सेमीफाइनल और फाइनल मैच मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पहला मैच बस्ती मंडल और देवीपाटन मंडल टीमों के बीच हुआ। बस्ती मंडल ने यह मैच 25-17 व 25-23 के अंतर से जीत लिया। अयोध्या मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 25-13 व 25-7 और गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को 25-10 व 25-12 के स्कोर से पराजित किया।
मेजबान चित्रकूटधाम मंडल की टीम ने कानपुर मंडल को 25-7 व 25-14 से शिकस्त दी। गजराज सिंह, शरद गुप्ता, जितेंद्र शर्मा और फरीद बाबा भारती आदि ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर मैच शुरू कराए। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा सहित कोच जितेंद्र यादव, जावेद अहमद सहित वरिष्ठ खिलाड़ी व निर्णायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय इस वालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडल की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 180 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉक आउट बेस पर खेली जा रही है। समापन 10 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें