फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला की मौत पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के मोहल्ला छावनी में आकांक्षा की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। महोबा के गांव कहरा निवासी आकांक्षा के पिता आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने पति वरुण कुमार त्रिपाठी, सास-ससुर और मामा राम बृजेश तिवारी पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने 23 सितंबर को आकांक्षा को पंखे से लटका पाया था। पिता का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद से उसे लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
मकान गिराने का आरोप, नुकसान
बांदा। शहर के स्वराज कॉलोनी में राजाराम यादव का कहना है कि उनका मकान और बाउंड्री को 30 अगस्त की रात कुछ लोगों ने करा दी थी। इससे उन्हें करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ था। पुलिस ने तहरीर पर बलराम सिंह व 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें