फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नील गाय को काटकर फेकने में अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव का मामला, वन दरोगा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा। नील गाय (वनरोज) का गला काटने के मामले में वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव बाहर नील गाय का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल देखा। बबेरू वन रेंज के वन दरोगा विशेषर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक नील गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है। प्राथमिक जांच में देखने पता चला है कि अज्ञात शिकारियों की ओर से धारदार हथियार से गला काटा गया है। मौके पर शिकारियों की बाइक बरामद हुई। जिसके बाद बाइक स्वामी और अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया है कि वन दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें