फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंस्टाग्राम आईडी पर अपमानित करने की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंस्ट्राग्राम आईडी पर लगातार जातिसूचक गालियां, अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी खुलेआम जान से मारने की धमकी देने पर एक नामजद दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मोहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी में वरुण त्रिपाठी नाम का व्यक्ति आठ दिसंबर 2025 की रात 10 बजे से लगातार अत्यंत अभद्र, अपमानजनक, अश्लील, जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मैसेज भेजे हैं। इन मैसेज को कई लोगों ने देखा है। इसके अलावा फरवरी या मार्च माह में जान से मारने की धमकी भी दी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें