फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के खिलाफ ईओ की पीटने की रिपोर्ट

Wed, 17 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में वार्ड सदस्यों और अध्यक्ष व ईओ के बीच चल रही जुबानी जंग अब मारपीट तक पहुंच गई है। मंगलवार को ईओ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा कर तीन वार्ड सदस्यों पर चप्पल और थप्पड़ से पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है। फिलहाल सभी आरोपी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ईओ वीके श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार की दोपहर पालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक चल रही थी। वे मीटिंग में आए तो वार्ड सदस्य श्याम मोहन धुरिया अचानक उनके पास आए और कॉल रिसीव न करने का आरोप लगाते हुए गालियां दी और चप्पल से वार किया।

जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में 50 हजार रुपये मांगे। श्याम मोहन के साथ वार्ड सदस्य भारत प्रजापति और दिलीप यादव (दीनू) ने भी उनके साथ मारपीट और सरकारी फाइलें फाड़ दीं। पुलिस ने तीनों सदस्यों के खिलाफ धारा 323, 332, 353, 504 व 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ईओ ने अपनी चोटों का मुआयना भी कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश हो रही है। उनके घरों में दबिशें दी गईं, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन का कहना है कि मारपीट के समय वह मीटिंग हाल में नहीं थीं। कुछ कागजात लेने वह अपने कक्ष चली आईं थीं। जबकि ईओ वीके श्रीवास्तव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि घटना के समय अध्यक्ष मीटिंग हाल में मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें