फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ग्रामीणों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। ग्राम पंचायत पिपरहरी के मजरा चौहानन पुरवा के ग्रामीणों ने दो लाइनमैनों पर बिजली कनेक्शन और मीटर लगवाने के नाम पर हजारों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों ने रुपये लेने के बाद बिजली तो जोड़ दी, लेकिन न मीटर लगाया और न ही कोई रसीद दी। अब विभागीय छापा मारी के बाद ग्रामीणों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के दो लाइनमैनों ने कनेक्शन के नाम पर प्रति परिवार एक से दस हजार रुपये तक वसूले। इसके अलावा हर महीने 300 से 400 रुपये बिल के नाम पर भी लेते रहे।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माने की रसीद भेज दी। इसके बाद ग्रामीणों को कथित वसूली के खेल का पता चला।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने दोनों लाइनमैनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कम शुल्क पर वैध बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में जगमोहन, राजाराम, सरोज सिंह, रामप्यारी, गुड़िया, सुनेना, गिरधारी, भूरी, श्यामा और कमला समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें