फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: घरेलू कलह ने ली युवक की जान; बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को फूंका, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 21 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा के जरैली कोठी में युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में आए दिन की कलह से परेशान युवक ने बीती देर शाम बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया, जिसके बाद उसने माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। जब कमरे के अंदर से आग की लपटें व चीख सुनी, तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जरैली कोठी निवासी शशिकांत (35) नौकरी के साथ-साथ कोचिंग पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते शुक्रवार की देर शाम घरेलू कलह के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कमरे के अंदर से आग का धुआं व चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई, जिसके बाद युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डाॅक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजे मनकामनेश्वर ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद शशिकांत ने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला और सीधे अपने कमरे में जाकर घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें