बबेरू। मर्का क्षेत्र के सांड़ा गांव में बुधवार को फाइलेरिया की दवा खाकर कई लोगों की तबियत बिगड़ गई। एक का सीएचसी में और कई अन्य का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज किया गया।
आशा बहुओं द्वारा दवा खिलाने के बाद जोेगेंद्र (8) की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा बासदेव (6) पुत्र दिनेश, शीला देवी (60) पत्नी मतोला, दीपू (18) पुत्र अवधेश, मुन्नी देवी (50) पत्नी अशोक तिवारी, टिंकू सिंह (5) पुत्र दिनेश, सूरज (10) पुत्र खुनखुन आदि का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज किया गया। संवाद