Inspired water conservation from house to house
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में बुधवार को दूसरे दिन छात्राओं ने शहर के दरी मोहाल और बारी मोहाल में घर-घर जाकर परिवारों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्हें आने वाले दिनों में पानी के संकट से खबरदार किया।
महिलाओं को यूथ फ्रैंडली सेंटर सिफ्सा के तहत स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी व ज्योति मिश्रा ने निर्देशन किया। डा. शबाना रफीक ने महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में टिप्स दिए। स्थानीय सभासद बुशरा खान सहित महाविद्यालय के कालीचरन, मातदीन वर्मा, पकंज त्रिपाठी, सुषमा तिवारी, शंशाक सिंह, मैयादीन भी मौजूद रहे। ब्यूरो