फाेटो- 04 रोडवेज के सामने देर रात आपस में भिड़े दो गुट। स्त्रोत : सोशल मीडिया
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात दो नशेबाज गुटों के बीच मारपीट हुई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गुट नशे की हालत में थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते स्थिति गाली-गलौज के बाद बेल्ट चलीं। सड़क पर लात-घूंसे और बेल्ट चलने से वहां मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक चले इस उत्पात के कारण रोडवेज क्षेत्र में अफरातफरी का आलम रहा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गया।
सिविल लाइंस प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।