फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समितियों में खाद का टोटा, भेदभाव का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 2- बहेरी गांव स्थित सहकारी समिति में खाद के लिए बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। जिले में सहकारी समितियों में खाद नहीं है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

तहसील नरैनी के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गोखिया के उपकेंद्र बहेरी में शनिवार को डीएपी खाद वितरण के दौरान किसानों ने अव्यवस्था और भेदभाव का आरोप लगाया।
किसान चिरौंजीलाल, लालू यादव, सरजू प्रसाद, प्रमोद साहू, ओमप्रकाश, बच्चू साहू, नत्थू, रमेश सहित अन्य ने बताया कि केंद्र प्रभारी खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं। किसान सुबह नौ बजे से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें खाद नहीं दी गई जबकि बाद में पहुंचे कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर डीएपी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

बताया कि खाद वितरण के लिए कोई टोकन व्यवस्था नहीं है। इससे लाइन में लगे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। सोसाइटी परिसर में पेयजल और छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में किसान खुले आसमान के नीचे घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों ने टोकन प्रणाली लागू कराने की मांग की है। इसके अलावा केंद्र पर पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। इस संबंध में समिति के सचिव ध्रुव मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कमियां दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें