फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा और चित्रकूट की 571 वक्फ संपत्तियाें की एंट्री पोर्टल पर निरस्त

Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्र सरकार के निर्देश पर उम्मीद पोर्टल में पंजीकृत की गईं बांदा-चित्रकूट 571 वक्फ संपत्तियों की एंट्री उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड, लखनऊ ने निरस्त कर दी हैं। इनमें 499 बांदा और 72 चित्रकूट की हैं। इन संपत्तियों में मिली गड़बड़ियों को ठीक करने का मौका बीती छह जून तक था।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में स्थित वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश बीते साल केंद्र सरकार ने दिया था। इसके लिए छह जून 2026 तक की मोहलत दी गई थी। इस दौरान मुतवल्लियों और प्रबंधकों ने काफी संख्या में पंजीकरण कराया था। बांदा में छह जून तक 1683 वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराया गया था। इनमें से महज 917 मंजूर की गई हैं। वहीं, 499 को निरस्त कर दिया गया है।
चित्रकूट जनपद से 168 वक्फ संपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराईं गईं थीं। इनमें से 57 मंजूर की गईं हैं जबकि 72 संपत्तियों को निरस्त किया गया है। यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड बांदा जनपद के लिए नामित किए गए कोआर्डिनेटर डॉ. शेख सादी जमा, हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि निरस्त संपत्तियों को दुरुस्त कराने के लिए अभी शासन से कोई आदेश नहीं मिला है।यह आंकड़ा तीन जून तक का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें