फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीनियर से तंग महिला ब्रांच पोस्ट मास्टर ने पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारा गांव में तैनात ब्रांच पोस्ट मास्टर का उनके सीनियर उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि देर रात कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की जाती है। मामले की शिकायत ब्रांच पोस्ट मास्टर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर की है। इसके साथ ही डाक अधीक्षक चित्रकूटधाम मंडल को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

तिंदवारा गांव में तैनात ब्रांच पोस्ट मास्टर आकांक्षा गुप्ता राठ की रहने वाली हैं। नगर कोतवाली और डाक अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश था। वह 14 नवंबर को काम निपटाने के बाद तिंदवारा गांव से राठ जाने के लिए रवाना हुईं। रास्ते में थीं तभी उनके सहायक प्रीत सिंह पटेल ने फोन कर तत्काल ऑफिस आने के लिए कहा। बताया कि वह घर जा रही हैं, इसके बावजूद छह-सात बार फोन किया गया और कहा कि उनके लिए कार्यालय रात को नौ बजे तक खुला रहेगा।
आरोप है कि उसी फोन पर निरीक्षक डाकघर दक्षिणी अभिषेक यादव ने कहा कि अगर राठ से पैदल भी आना पड़े तो पांच छह घंटे में आ जाओगी। आकांक्षा ने बताया कि वह सात बजे अपने भाई के साथ डाकघर पहुंचीं। इस पर निरीक्षक डाकघर ने बड़े भाई को कार्यालय के अंदर आने के लिए मना किया। विरोध करने पर विभागीय कार्रवाई की धमकी देकर दोनों को वहां से जाने लिए कहा। इसके पूर्व भी लगातार उन्हें परेशान किया जाता रहा है।
विज्ञापन

ब्रांच पोस्ट मास्टर ने डाक अधीक्षक को भी अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सदर विधायक, पोस्ट मास्टर जनरल कानपुर को भी अवगत कराया है। निरीक्षक डाकघर दक्षिणी अभिषेक यादव का कहना है कि शिकायत के सिलसिले में बयान लेने को आकांक्षा को बुलाया था। यह बयान तत्काल उच्चाधिकारियों को भेजना था। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें