फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का भय दिखा मरीजों का कर रहे शोषण

Fri, 26 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते विधायक विवेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सदर विधायक विवेक कुमार सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डाक्टरों और प्राइवेट पैथालाजी संचालकों द्वारा मरीजों को डेंगू और मलेरिया का भय दिखा शोषण करने पर सख्त नाराजगी जताई। सीएमओ से कहा है कि पैथालाजी के खिलाफ जांच अभियान चलाएं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्पताल निरीक्षण में आए विधायक ने विभिन्न वार्ड, स्टोर आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़ मिली। सीएमएस डॉ. किशोरी लाल ने बताया कि अस्पताल की क्षमता 104 बेड की है, जबकि 170 मरीज भर्ती हैं। विधायक के सवाल पर सीएमएस ने सफाई दी कि जिले भर की सीएचसी और पीएचसी से मरीज रेफर किए जा रहे हैं।

सीएमएस ने कहा कि यहां से कुछ मरीज मेडिकल कालेज भेज दिए जाएं तो व्यवस्था कुछ सुधर सकती है। विधायक ने मेडिकल कालेज प्राचार्य से इस बारे में बात करने का भरोसा दिलाया। महिला अस्पताल में वीगो और ग्लूकोज का चंद दिनों का स्टाक है।
विज्ञापन


विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अस्पतालों को भरपूर दवाएं उपलब्ध कराने का झूठा प्रचार कर रही है। बाढ़ प्रभावित बांदा जिले में दवाओं का भारी टोटा है। डिमांड के बाद भी नहीं भेजी जा रही। जिला अस्पताल प्रबंधक रूबीना, विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, धनंजय सिंह टीटू और लोकेंद्र प्रताप सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें