अभ्यर्थियों ने सीडीओ से की बीएसए की शिकायत कहा, महिला और दिव्यांगों से नहीं भरवाए विकल्प
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। परिषदीय स्कूलों में भर्ती किए जा रहे 16,448 शिक्षकों में महिला और दिव्यांगों को विद्यालय का विकल्प भरे जाने की सुविधा की अनदेखी से खफा अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सीडीओ और बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही सीडीओ को ज्ञापन दिया।
सामूहिक हस्ताक्षरों से सीडीओ को दी अर्जी में कहा कि शासनादेश में कहा गया है कि 26 अगस्त तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं, लेकिन बांदा के बीएसए ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही यह भी शासनादेश है कि महिला और दिव्यांगों से नियुक्ति से पहले विकल्प पत्र प्राप्त किया जाए। यहां इस पर भी अमल नहीं किया है।
कोई विकल्प पत्र नहीं दिया है। सीडीओ आरके सिंह अभ्यर्थियों की इस अर्जी पर बीएसए को निर्देश दिए कि तत्काल कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, वंदना देवी, विजय प्रकाश, अपदेश कुमार, कुलदीप सिंह, अनुज कुमार, विनोद, नीलम, पुष्पा देवी, आकांक्षा, अर्चना राजपूत, अनुराधा गौतम, सुनीता भी शामिल रहे।