बांदा। बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के झाड़ी पुरवा निवासी अवधेश (58) अपने तीसरे नंबर के बेटे नंदकुमार की 14 जून को शादी है। इसी लिए बड़ोखर बुजुर्ग गांव मौर बुक करने गए थे। गुरुवार की देर शाम साइकिल से घर लौटते समय पुरवा के नजदीक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को चालक समेत दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रैक्टर में लकड़ी लदी थी। पुत्र कामता ने बताया कि पिता बटाई में जमीन लेकर खेती करते थे। कहा कि शादी नहीं टालेंगे। सादगी के साथ रस्में पूरी कराएंगे।