फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट नहीं लगाने से सिर पर आई गंभीर चोट मौत की वजह बनी। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा गांव के पतरहा पुरवा निवासी अमन प्रजापति (25) अपने भतीजे दीपक (16) के साथ बाइक से गुरुवार की शाम जौरही गांव साढ़ू श्यामलाल से मिलने जा रहे थे।
गांव के मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों दूर तक घिसटते चले गए। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बड़े भाई विनोद प्रजापति ने बताया कि अमन मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। तीन साल पहले शादी हुई थी। एक पुत्र है। घटना से पत्नी गीता बेसुध है। कोतवाली देहात प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें