फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मामूली बात पर डंडे व चाकू से पिता-पुत्रों को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चुगली करने की बात पर पड़ोसियों ने पिता व उसके दो पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों को डंडों और चाकू से वारकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गांव निवासी रामखिलावन (65) ने बताया कि उसका पुत्र राकेश (20) शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोस के लाल सिंह ने उसे बुलाया और कहने लगा कि तुम लोग गांव में हमारे घर की चुगली करते हो। इस पर राकेश और लाल सिंह की आपस में बहस हो गई।
विज्ञापन

बहस बढ़ने पर लाल सिंह की ओर से आए पांच लोगों ने राकेश को मारने पीटने लगे। उसका गला भी दबा दिया। यह देखकर रामखिलावन और उसका दूसरा पुत्र राहुल (20) भी पहुंच गए। जिस पर सभी हमलावरों ने तीनों को डंडे और चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें