फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन खत्म, अमन के अस्थि कलश का विसर्जन आज

विज्ञापन
Fasting ends, immersion of Aman's ashes today - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बेटे अमन त्रिपाठी का अस्थि कलश लेकर यहां अशोक लाट में अनशन पर बैठे भाजपा नेता संजय त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु त्रिपाठी ने 13वें दिन अनशन खत्म कर दिया। सोमवार (6 दिसंबर) को वह प्रयागराज में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन करेंगे। ब्राह्मण महासभा नेताओं ने अनशन खत्म कराया। यह भी कहा कि अनशन खत्म हुआ है, कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर निवासी भाजपा नेता संजय त्रिपाठी अपने 14 वर्षीय पुत्र अमन की हत्या की सीबीआई जांच और दोषी डॉक्टर व पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 23 नवंबर से अमन का अस्थि कलश रखकर पत्नी के साथ अनशन पर थे। रोजाना राजनीतिक और अन्य संगठन यहां आकर अपना समर्थन जताते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी 30 नवंबर को अनशन स्थल पहुंचे थे। उन्होंने सरकार बनने पर जांच कराने का आश्वासन दिया था।
रविवार को धरना स्थल पर ब्राह्मण महासभा के डॉ. शरद चतुर्वेदी, अशोक कुमार अवस्थी, अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, अमरदत्त शर्मा, भगवानदीन गर्ग, केके बाजपेयी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुमभन कुमार दुबे लालू, अधिवक्ता राजेश दुबे, समाजसेवी व अधिवक्ता विजय द्विवेदी (हमीरपुर), महासभा अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, दिनेश सिंह गौतम, वीपी पांडेय, जीतेंद्र मिश्रा, आनंद बाजपेयी आदि ने अस्थि कलश को पुष्पाजंलि दी और अनशन खत्म कराया। अस्थि कलश लेकर यह सभी अमन के घर तक गए।
विज्ञापन

अमन के पिता संजय त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार को अस्थि कलश प्रयागराज में विसर्जित करेंगे। बताया कि सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में रिट दायर की गई है। 5 अधिवक्ताओं की समिति बनेगी। जो इस घटना में जेल भेजे गए आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध करेगी और सजा के लिए पैरवी करेगी। अमन की मां मधु त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार न्यायप्रिय नहीं है। वह निराश होकर अनशन खत्म कर रहीं हैं। लेकिन कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी। वह पिछले 20 वर्षों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं हैं। पर उनके साथ यह रवैया अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें