फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आधे में खेती, आधे में बागवानी करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उद्यान विभाग विभाग ने कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को ‘पर ब्लॉक वन क्राप’ कार्यक्रम आयोजित किया। किसान आयोग के सदस्य प्रेम सिंह ने कहा कि किसानों को आधे में खेती और आधे में बागवानी का सिद्धांत अपनाना होगा। तभी उनकी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन


प्रेमसिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन महत्वपूर्ण कार्य है। यह किसान के लिए बहुत जरूरी है। खेत के एक तिहाई हिस्से में पेड़ लगाना किसान की जिम्मेदारी है। वर्ष 1987 में केवल तकनीकी सपोर्ट था। आज उद्यान विभाग से कई तरह की योजनाओं पर बड़ी मात्रा में किसानों को सहायता दी जा रही है। किसान बागों की ओर ध्यान दें। यह अन्य फसलों की तुलना में अधिक लाभकारी है।
डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने किसानों को बाग लगाने में सावधानियों का जिक्र करते हुए उनकी प्रारंभिक अवस्था में अच्छे से देखभाल करने की सलाह दी। सहायक प्राध्यापक डाॅ. ब्रिजेंद्र सिंह ने फलों विशेषकर तिरस्कृत फलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

केंद्र अध्यक्ष डाॅ. श्याम सिंह ने मृदा स्वास्थ्य की देखभाल 0के तरीके बताए। कहा कि टिकाऊ खेती के लिए जैविक खादों, हरी खाद, केंचुआ खाद, नाडेप खाद, के साथ जैविक कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी, उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव सहित 50 से ज्यादा किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें