फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बनाए बालू ट्रकों के रास्ते पर भड़के किसान

विज्ञापन
खेत में बनाए गए बालू ट्रक का रास्ता खोदकर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फोटो-22बीएनडीपी-1 : बालू ट्रकों का रास्ता खोदते किसान।
विज्ञापन

खेत में बनाए बालू ट्रकों के रास्ते पर भड़के किसान
अवरोध खड़े कर किसानों ने रास्ता खोदा, बालू ठेकेदारों ने किसानों की मड़इया जलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल। खेत से अरहर की फसल उखाड़कर बालू ट्रकों का रास्ता बना लेने पर किसान भड़क गए। रास्ता खोदकर और अवरोध खड़े करके बालू ट्रकों को रोका। किसानों का आरोप है कि बालू ठेकेदारों ने खेत में बनी मड़इया को भी जला दिया। पुलिस ने मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में नहर पुल के पास किसानों के खेत में अरहर लहलहा रही है। खेत के बीच से लगभग 20 फीट चौड़ा रास्ता बालू खदान ठेकेदारों ने बना लिया। अरहर की फसल उखाड़ फेंकी। यह खनन मानपुर और बरसड़ा खदानों में हो रहा है। इसके अलावा मानपुर की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रामनई गांव में वहां की ग्राम पंचायत के नाम पर बालू खदान चल रही है। इसी की आड़ में बांदा (यूपी) में स्थित मानपुर बरसड़ा में खनन किया जा रहा है। बुधवार को खेतों की बर्बादी देख किसान भड़क गए। ट्रकों के लिए बनाए गए रास्ते पर अवरोध डाल दिए और रास्ता खोद दिए। किसानों ने बताया कि बालू ठेकेदार सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना के हैं। मानपुर की किसान चंदी पत्नी रामकृष्ण, कामता, प्यारे, पैसनी, श्याम, कृपाल, रामानंद, रामधनी, दीनबंद आदि ने कहा कि उनकी खेत की फसलें उजाड़ दी गईं। उधर, रास्ता खोद दिए जाने से दबंग बालू ठेकेदारों ने खेत में बनी किसानों की मड़इया जला दी। मौके पर पहुंची करतल (बांदा) चौकी पुलिस ने रफा-दफा कर मामला वहीं निपटा दिया। किसानों ने बताया कि मुख्य नहर की माइनर को मिट्टी से पाट दिया गया है। यहां मानपुर पुल से एक हजार रुपये प्रति ट्रक लेकर गांव के ही कुछ लोग ट्रक निकला रहे हैं। पीड़ित किसानों ने करतल चौकी में अर्जी दी है। करतल चौकी प्रभारी एसके सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। मामला एमपी-यूपी की सीमा के विवाद का है। राजस्व विभाग कर्मियों की मौजूदगी में जांच होगी। उधर, इस बारे में नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह लेखपाल को मौके पर भेजकर तत्काल जांच करा रही हैं। गलत हुआ है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें