फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में किसानों को बागवानी के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। दूसरी घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। बबेरू कोतवाली के तरायां गांव निवासी शंभू (60) पुत्र महावीर मंगलवार की शाम पैदल खेतों की ओर जा रहा था। बबेरू की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक दो बीघा जमीन का काश्तकार था। पुत्र महेश ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध दर्ज कराई है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शाजपुर (प्रेमपुर) गांव निवासी निर्भय यादव (34) व वृद्ध पिता सूरजदीन मंगलवार की शाम बाइक में नरैनी जा रहे थे। कच्ची सड़क के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोंनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे 108 एंबुलेस से जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें