फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी पर त्रिवेणी पंप कैनाल के मोटर और स्टार्टर फुंकने से किसानों की फसलें सूख रही है। लघु डाल सिंचाई खंड के अधिकारियों की मनमानी से आजिज किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों मोटर व स्टार्टर जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


एकलव्य चेतना कृषक क्लब के बैनर तले फुरेड़ी, छोटा पुरवा, चिल्हेटा, त्रिवेणी, भूरागढ़, बोधी पुरवा के 50 से अधिक किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को नारेबाजी की।

मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि जुताई, सिंचाई और बीज में लाखों रुपये की पूंजी फंसाने के बाद जैसे-तैसे फसलें तैयार हुई हैं। अब सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन


त्रिवेणी पंप कैनाल के मोटर व स्टार्टर खराब हैं। अधिशाषी अभियंता की लापरवाही से न तो मोटर बदले गए और न ही स्टार्टर। कहा कि बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।

उनके आदेश की कापी एक्सईएन को दी, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। फसल सूखी तो सैकड़ों किसान तबाह हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में इंद्रपाल, बाबू, नत्थू, राममूरत, हरिश्चंद्र, किशोरी, बद्री, छोटे, राममूरत, बच्चा, विशाली इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें