फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पछौंहा व किटहाई में आग से किसानों की फसल राख

Tue, 16 Apr 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। तेज हवा के चलते निजी नलकूपों के लिए गई बिजली लाइन की तार आपस में टकरा गईं। उससे निकली चिंगारी से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जल गई। किसानों और दमकल ने मिलकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पछौहा गांव में उमाकांत द्विवेदी के खेत में खड़ी फसल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हवा से आग फैल गई और पड़ोसी बबलू यादव व रामसजीवन यादव के खेतों में जा पहुंची। आग लगते देख किसानों और बाद में पहुंची दमकल ने काबू पाया। उधर, पड़ोसी गांव किटहाई में किसान अमरनाथ यादव के खेत में शार्ट सर्किट से दोपहर डेढ़ बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। हवा से आग फैली और जयकरन यादव, रामसजीवन यादव, राममिलन यादव के खेतों तक जा लगी। आग से करीब 10 बीघा गेहूं व अरहर की फसल जल गई। जिला पंचायत सदस्य राजा विश्वकर्मा ने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
इनसेट
चिंगारी से तीन बीघा फसल में लगी आग
अतर्रा। खेतों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से दो किसानों की तीन बीघे की खड़ी फसल जल गई। नगनेधी गांव के किसान राकेश, कृपाल यादव की लगभग तीन बीघे खेतों पर पकी खड़ी गेहूं की फसल में बिजली लाइन की चिंगारी से आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों ने दमकल को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया, पर काबू न पा सके। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें