फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अतर्रा (बांदा)। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सुबह से डीएपी के लिए लाइन में खड़े किसान टोकन न मिलने पर आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए शाम को बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटा नेशनल हाइवे जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
समिति अध्यक्ष व कस्बा प्रभारी ने किसानों को टोकन का आश्वासन देकर हटवाया। पुलिस की निगरानी में खाद वितरित कराया।कस्बे के बदौसा रोड स्थित बी-पैक्स व क्रय विक्रय सहकारी समिति में बुधवार को पांच-पांच सौ बोरी डीएपी आई थी। वितरण के लिए बुधवार को ही नायब तहसीलदार कुमार शिवम ने किसानों की लाइन लगवा टोकन वितरण कराया था। देर शाम तक वितरण के बावजूद करीब 100 बोरी डीएपी क्रय विक्रय सहकारी समिति में अवशेष रह गई थी। गुरुवार सुबह से ही कोआपरेटिव परिसर स्थिति क्रय-विक्रय सहकारी समिति में किसानों ने सुबह से लाइन लगा लिया, लेकिन कर्मचारियों के आने के बावजूद करीब एक घंटे तक टोकन का वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

कर्मचारी किसानों की भीड़ देख पुलिस का इंतजार करते रहे। टोकन मिलने पर हो रही देरी से आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर के सामने बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। कहा कि केंद्र में मौजूद कर्मचारी चहेतों को टोकन दे रहे हैं, जबकि लाइन में खड़े किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी व कोतवाली के एसआई कस्बा प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। किसानों को लाइन में लगवाकर टोकन वितरित कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे नेशनल हाइवे जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आक्रोशित किसान रामधनी, मलखान यादव, राजबहोरी, चुन्नू आदि ने कहा एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को फोन के द्वारा सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें