अतर्रा। कोतवाली के बरेहंडा गांव की शोभा ने थाने में दी तहरीर में बताया वर्ष 2021 में उसकी शादी चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सोनू समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज कम मिलने का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने एक लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है।