फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन से आक्रोशित किसानों ने जाम की सड़क

Mon, 16 Mar 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 20 मौरंग खदान के पास जाम लगाए बैठे ग्रामीण। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
जसपुरा। पैलानी क्षेत्र के बरेहटा खादर गांव में अवैध खनन को लेकर किसानों का गुस्सा सामने आया है। खनन माफिया पर किसानों के खेतों से जबरन सड़क बनाकर खदान चलाने का आरोप है।
विज्ञापन


किसानों ने रविवार को सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि बिना सीमांकन के खनन हो रहा है, जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं और खेतों में गड्ढे बन गए हैं। किसान बुद्धराज सिंह सहित कई किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि खनन आवंटी और उसके सहयोगी पिछले 15 दिनों से अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर ठेकेदार के लोगों ने झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। किसानों ने अवैध खनन रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें