अतर्रा। खेत की रखवाली कर रहे किसान के बेटे की सर्प दंश से मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी गांव के मजरा धर्मपाल पुरवा निवासी रामचंद्र (11) शुक्रवार की रात पिता इंद्रजीत के साथ खेत की रखवाली करने गया था।
चारपाई में सोते समय सर्प ने उसे डस लिया। बेटे की चीख सुनकर पिता व अन्य परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर सहित कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिता का कहना है कि पीएचसी में समय से इलाज मिल जाता तो शायद बेटे की जान बच जाती, लेकिन पीएचसी में डाक्टर सहित सभी लोग नदारद थे।