नरैनी। खेत की सिंचाई कर साइकिल से घर जा रहे किसान को बोलेरो ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इससे पहले पनगरा गांव के पास भी बोलेरो चालक ने एक युवक को टक्कर मारी है।
कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी राजाराम (40) पुत्र नंदकुमार शनिवार की देर शाम खेतों की सिंचाई करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी कच्ची सड़क और रिसौरा गांव के बीच में बांदा की ओर जा रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एंबुलेंस के जरिए किसान को सीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बीघा खेत हैं। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।