फोटो- 18 घनश्याम कुशवाहा। फाइल फोटो
- फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
तिंदवारी/पैलानी। चक्की से तेल पिराकर लौट रहा किसान कोहरा होने से साइकिल समेत पानी से भरे नाले में गिर गया। रात भर नाले में पड़े रहने से उनकी वहीं मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव निवासी बूंदी प्रसाद ने बताया कि उसका चचेरा भाई घनश्याम कुशवाहा (45) सोमवार की देर शाम छिरहुंटा गांव में लगी चक्की में तेल पिराने गए थे। रात के समय वह तेल पिराकर साइकिल से लौट रहे थे। महेंदू गांव के पास घना कोहरा होने के चलते पुलिया के नीचे नाले में वह साइकिल समेत गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह परिजनों ने दोबारा तलाश की तो वह नाले में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर नाले से शव बाहर निकलवाया। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि कोहरे की वजह से नाले में गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।