फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राइफल क्लब बचाने को डीएम कार्यालय पहुंचे सपाई, नारेबाजी की

Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के राइफल क्लब खेल मैदान को बचाने की लड़ाई में मंगलवार को समाजवादी पार्टी भी उतर आई। पार्टी पदाधिकारियों ने विकास प्राधिकरण की नीलामी प्रक्रिया का जोरदार विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सपाईयों ने खेल मैदाने बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि शहर के बीचोंबीच राइफल क्लब एकमात्र खेल मैदान है। यहां पर तमाम खिलाड़ियों ने खेलकर राष्ट्रीय, अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने 1945 से 1962 तक लगातार झांसी से आकर यहां पर खेला है। कहा कि स्थानीय लोगों व खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज कराते हुए इस पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था। वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मैदान की यथास्थिति बहाल रहने और खेल मैदान के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की। बावजूद इसके प्रशासन मैदान को बेचने पर तुला हुआ है। कहा कि मैदान को बचाने के लिए पार्टी हर प्रकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
वहीं बबेरू विधायक विशंभर यादव ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक ओर वह खेलो इंडिया का नारा देती है, तो दूसरी ओर खिलाड़ियों से मैदान छीने जा रहे हैं। हसनुद्दीन सिद्दीकी, विदित त्रिपाठी, प्रमोद निषाद, उमेश यादव, ईशान सिंह, दिलीप, सुमन दिवाकर, नीलम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मौसमी कोटार, भरतलाल दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें