फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल से किसान ने की अभद्रता

Thu, 21 Sep 2023 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। गरीबी रेखा से नीचे का आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुए विवाद में किसान ने लेखपाल के साथ अभद्रता की। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसने खसरा भी फाड़ दिया। लेखपाल ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तहसील बबेरू के बड़ागांव निवासी लेखपाल भरत लाल पटेल वर्तमान में डिघवट गांव में तैनात हैं। वह गुरुवार को पैलानी तहसील परिसर में सरकारी कामकाज कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के कई किसान उससे खाद बीज निकालने के लिए खसरा बनवा रहे थे। वहां अचानक गाैरी खुर्द गांव का मातादीन लेखपाल के पास आया और अभद्रता से गरीबी रेखा से नीचे 46 हजार रुपये की आय बनाने को कहा।
इस पर लेखपाल ने कहा कि मातादीन के पास 12 बीघा से ज्यादा खेत हैं। पक्का मकान है। एक पुत्र फौज में है। ऐसे में उसकी आय गरीबी रेखा से नीचे नहीं बनाई जा सकती। इस पर किसान मातादीन ने उसके रिकार्ड छीन लिए और धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

मौके पर साथी लेखपाल चंदवारा शिवनरेश मिश्रा, रामकिशोर, बलदेव ने उसे बचाया। छीना झपटी में उसका खसरा भी फट गया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र से मिलकर घटना बताई। एसडीएम ने थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू को लेखपाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने व कार्रवाई को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें