फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैरहाजिर मत्स्य अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 21 Sep 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा में मत्स्य अधिकारी के उपस्थित न होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कहा कि अगली समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से होगी। उन्होंने विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लाभार्थीपरक जिन योजनाओं में बैंक अथवा किसी अन्य विभाग के समन्वय से लोगों को लाभान्वित किया जाना है, ऐसी स्थिति में अधिकारियों से समन्वय कर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योेग एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामोद्योग अधिकारी एवं महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिये कि बैंकों में लंबित प्रकरणों का एलडीएम सेे समन्वय कर प्रकरणों को स्वीकृत कराकर निस्तारण करायें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत दिये जाने कनेक्शनों के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण करें। ग्राम पंचायतों में प्रधानों तथा सचिवों के माध्यम से समन्वय कराकर राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि से शीघ्र विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंश की शत्-प्रतिशत रूप से ईयर टैगिंक का कार्य कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की पुत्रियों की शादी हेतु संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के लंबित आवेदनों को स्वीकृत कराकर लाभ दिलाये जानेे के निर्देश दिये। सेतु निगम एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को पुल के निर्माण का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा करने कोे कहा। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना,आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें