फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं को सीएम से मिलाने का वादा

Tue, 26 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले चित्रकूटधाम मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों का आमरण अनशन जारी है। अधिकारियों के आश्वासन का इन पर असर नहीं हो रहा है। मंडलायुक्त ने किसान नेताओं को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के पास पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेताओं की रविवार शाम मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू के साथ बातचीत हुई।

आयुक्त ने अपने स्तर की समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वे अपनी फरियाद करेंगे।

आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीर और कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो अनशन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, प्रवक्ता अनिल मिश्रा, प्रदेश प्रभारी गणेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अमन गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी सहित शैलेंद्र सिंह, अनिल शास्त्री इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, अनशनकारियों के समर्थन में बड़ी संख्या में डटे किसान वहीं चूल्हा जलाकर रोटी सेंक रहे हैं। इनमें महिला और उम्रदराज किसान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें