फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को फावड़े से काट डाला

Thu, 20 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी में नहर के पानी को खेत में लगाने के विवाद में फावड़े से काटकर किसान की हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख प्रदर्शन किया। मृतक के भाई की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के मजरा कछिया पुरवा निवासी राममिलन (37) पुत्र बिन्नी यादव अपनी पत्नी केसरिया के साथ मंगलवार की रात नहर से खेत में पानी लगाने गया था। इस बीच बगल वाले खेत में भी लोग पानी लगाने पहुंच गए।

पहले पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद केसरिया नहर की ओर चली गई। आरोप है कि इसी बीच चारों सगे भाई रामचंद्र, सीताराम, झल्ला व बौरा ने मिलकर फावड़े से काट डाला। इसके बाद बरछी से भी गोंद दिया, जिससे राममिलन की मौत हो गई।
विज्ञापन


केसरिया के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह पल्हरी-चौडगरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

लगभग एक घंटे बाद सीओ राकेश सिंह व नायब तहसीलदार फूल सिंह ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई रामस्वरूप यादव की तहरीर पर चारो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मुखिया की मौत से परिवार बेसहारा
पिपरहरी गांव के कछिया पुरवा निवासी मृतक राममिलन की मौत के बाद परिवार पालने के लिए कोई सहारा नहीं है। पिता बिन्नी यादव के नाम सिर्फ तीन बीघा जमीन है। चार भाइयों के बंटवारे में उसके हिस्से में एक बीघा से कम जमीन थी।

जिस एक बीघा खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ राममिलन इसे गिरवी रखे था। यह खेत हमलावरों के दादा (ताऊ) का था। सिर्फ खेती से बसर न होने पर वह सड़क किनारे गुमटी रखकर पंचर बनाने के साथ गुटखा आदि बेचकर परिवार पालता था। मृतक के तीन साल का एक पुत्र व दो पुुत्रियां हैं। केसरिया का कहना है कि घर में कमाऊ सदस्य की हत्या से अब उसके बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें