फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सशक्तीकरण अभियान शुरू

Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मा कुमारी और ग्राम्य विकास प्रभाग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने सोमवार (16 फरवरी) से तीन दिवसीय किसान सशक्तीकरण अभियान पूरे प्रदश में शुरू किया है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में यहा विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में ब्रह्म कुमारी दक्षा ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया कहलाता था। धीरे-धीरे इंसान देहभान के कारण 5 विकारों का वशीभूत होता गया।

प्राकृतिक नियम तोड़ने लगा। इससे भारी नुकसान पहुंचा है। राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन पुन: गोकुल गांव और स्वर्णिम भारत की स्थापना के लिए कृत संकल्प है। इसीलिए पूरे देश में किसान सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में ‘दिव्य किसान सेवा रथ’ एक माह तक भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


शाश्वत यौगिक खेती तथा किसानों के सशक्तीकरण के लिए व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों को व्यसनों से मुक्त करना, अंधविश्वास और कुप्रथाओं का उन्मूलन, खेती की लागत करने के उपाय बताना आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें