महाशिवरात्रि के लिए शहर के प्राचीन बांबेश्वर मंदिर और कालिंजर दुर्ग
स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिरों
में उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्वयंसेवियों और पुलिस की
व्यवस्था की गई हैं। बैरीकेडिंग लगाकर महिला और पुुरुष दर्शनार्थियों के
लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिस
कर्मी तैनात किए गए हैं।
बांबेश्वर पर्वत स्थित गुफा में शिवलिंग के
जलाभिषेक को भारी भीड़ उमड़ती है। गुफा के संकरे रास्ते पर प्रवेश और
निकास के लिए अलग-अलग द्वार हैं। मुख्य मंदिर और परिसर स्थित दर्जन भर से
ज्यादा देवालयों को रंग-रोगन से संवारा गया है। मंदिर के सीढ़ी वाले प्रवेश
द्वार पर कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग की गई है।
यहां के मुख्य
पुजारी बेटा महाराज ने बताया कि जलाभिषेक और पूजा-अर्चना तड़के से शुरू हो
जाएगी, जो देर शाम तक चलेगी। उधर, कमासिन में जमरेहीनाथ, बबेरू में मढ़ीदाई
और अद्भुत शिव मंदिर और अतर्रा के गौराबाबा धाम में भव्य सजावट की गई है।