फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना अंकुरित न होने के सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में बोया चने का बीज दगा दे गया। गाढ़ी कमाई से खरीदे बीज की बर्बादी देख किसान को खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो गई। उस 80 हजार रुपये कर्ज भी बताया गया है। कृषि अधिकारी का कहना है कि बीज के बारे में जांच कराएंगे।
विज्ञापन

घटना बबेरू तहसील/कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव की है। यहां के बद्री प्रसाद पटेल (44) पुत्र बाबूलाल ने पांच बीघे खेत में गेहूं-चना मिलाकर बोया था। गेहूं के पौधे तो समय से निकल आए, लेकिन चना अंकुरित नहीं हुआ।
गुरुवार की शाम बद्री खेत में गए थे। चना अंकुरित न देखकर तनाव में आ गए। कुछ ही देर में खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों को खबर मिली तो भागकर खेत आए और सीएचसी लाए। यहां कुछ ही देर में मौत हो गई। डाक्टर हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी रेखा और भतीजे श्रीधर पटेल के मुताबिक कर्ज लेकर चना बोया था। साथ ही सिंचाई के लिए पानी में भी पैसा खर्च हुआ था। फसल न होने से कर्ज वापसी को लेकर बद्री प्रसाद परेशान था।
विज्ञापन

किसान का 17 वर्षीय पुत्र दीपक घर के हालात देखकर चंडीगढ़ में मजदूरी कर रहा है। उधर, बबेरू एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि बीज गड़बड़ होने की फिलहाल कहीं से शिकायत नहीं मिली। फिर भी इस मामले की जांच कराएंगे। अगर बीज गड़बड़ हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें