फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। प्लाॅट में बिल्डिंग मैटेरियल डालने जा रहे ट्रैक्टर सवार किसान की कुचलकर मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर चालक के ब्रेकर में अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रागी तालाब मोहल्ला निवासी तुलसी दास यादव (60) शनिवार की देर रात शहर के राजकीय इंटर कॉलेज से बिल्डिंग मैटेरियल अपने निजी ट्रैक्टर में लोड कराकर गांव के ट्रैक्टर चालक के साथ अतर्रा चुंगी स्थित प्लाट में जा रहे थे। रात करीब एक बजे अतर्रा चुंगी के पास चालक ने ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे तुलसी दास चालक के बगल की सीट से उछलकर ट्रैक्टर के आगे गिर गए। इस बीच ट्रैक्टर के पहियों की चपेट में आकर कुचल गए। ट्रैक्टर चालक ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें