फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया मशीन से किसान कटा, मेडिकल कालेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। कटिया मशीन में फंसकर किसान के कई अंग कट गए। लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में वृद्ध ग्रामीण की तालाब में डूबकर जान चली गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली अंतर्गत चन्ना का पुरवा (गुरेह) निवासी छोटू वर्मा (39) पुत्र लालू वर्मा गुरूवार की सुबह ट्रैक्टर में लगी कटिया मशीन लेकर पड़ोसी गांव रामगुलाम का पुरवा जानवरों के चारे की कतराई करने गया था। ट्रैक्टर का इंजन बंद करके कटिया मशीन की आरी में धार लगा रहा था।
इसी बीच किसी ने अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। मशीन चल पड़ी। तेज धार से छोटू का बायां पैर कट गया। जिस्म में और भी जगहों पर घाव आ गए। बुरी तरह मशीन में फंसे छोटू को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में बुधवार की शाम लुलुवा वर्मा (80) की बुधवार की शाम शौंच के लिए गांव के तालाब की तरफ गया था। तालाब में गिरकर डूब गया। किसी को भनक नहीं लगी। गुरुवार को सुबह शव पानी के ऊपर आ जाने से ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे निकाला। थाना इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया ने बताया कि परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी है। न ही उन्हें जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें