फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा(बांदा)। निजी अस्पताल में इलाज करा रही किशोरी की मौत पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चिकित्सक ने ऐन मौके पर किशोरी का इलाज न कर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी रेनू (17) पुत्री कमलेश का पिछले तीन माह से बदौसा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को सुबह रेनू की तबियत बिगड़ने पर निजी चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी ले जाने की बात कहकर टरका दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया।
मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे अफरातफरी का माहौल रहा। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और बमुश्किल उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रेनू पीजी कालेज में बीए की छात्रा थी। 5 बहनों व 3 भाइयों में चौथे नंबर की थी। कोतवाली प्रभारी हरिशरण सिह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें